रायपुर

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष की हो सकती है घोषणा….इस माह आयोग व मंडल पर भी लग सकती है मुहर…..

Khabar 36 Garh news Raipur Chhattisgarh


छत्तीसगढ रायपुर

बिलासपुर विधानसभा से विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद दिए जाने की संभावना है।साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए कुछ विधायको  के नामों की भी चर्चा


*मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष की हो सकती है घोषणा….इस माह आयोग व मंडल पर भी लग सकती है मुहर…..

Khabar 36 Garh news Raipur
छत्तीसगढ़ की साय सरकार को सत्ता में काबिज हुए सवा साल से ज्यादा का समय हो चूका है.मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद आज भी खाली है।इसके लिए काफी समय से चर्चाओं का दौर जारी है।दो मंत्री पद के साथ कई विधानसभा उपाध्यक्ष का भी चयन पार्टी करेगी.इसके साथ ही भाजपा के नए अध्यक्ष किरण देव अपनी नयी टीम भी बनायेंगे.भाजपा के संगठन में भी बड़े बदलाव होने की चर्चा है।वैसे भाजपा को बहुत जल्द अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलने वाला है।




इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो नए मंत्रियों को लिए जाने के साथ ही एक और मंत्रीपद बढ़ाने की भी चर्चा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों से मिली रही जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार होने के संकेत मिले हैं। इस दौरान दो नए विधायकों को मंत्री पद के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम पर भी फैसला किया जा रहा है। पुराने दिग्गज नेता को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा की थी। इसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की रूपरेखा तय हुई है।



पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर विधानसभा से विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद दिए जाने की संभावना है।साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए कुछ विधायको  के नाम की भी चर्चा काफी है.हो सकता है इस बार किसी महिला विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल जाये.इसके साथ ही बोर्ड व आयोग में भी नियुक्तियां होने की गुंजाइश है.15 से 17 आयोग और मंडल में नियुक्तियां हो सकती है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में विभागों का भी हेरफेर हो सकता है.चर्चा यह है की इस माह तक लगभग काफी फैसले लिए जा सकते हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!