बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के चारों तरफ अंधेरा है कोयला घोटाला भूपेश सरकार लुटेरा है:-रमन सिंह

मोहम्मद नज़ीर हुसैन संपादक ख़बर 36 गढ़


*गायों के नाम पर पैसा खा रही भूपेश सरकार*, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह



2.छत्तीसगढ़ में चारों ओर विकास कार्य ठप :-पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह


खम्हरियां

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के दमनकारी कांग्रेस नीत सरकार के प्रखर विरोध के लिये पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान”के तहत 21 दिसंबर बुधवार को मस्तूरी विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय आमसभा का आयोजन सीपत के ग्राम सोंठी मिनी स्टेडियम पिपरानार में सार्वजनिक सभा आयोजन हुआ सभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी वादे में गंगा जल की झूठे कसम खाकर सत्ता में आई है,कांग्रेस के राज में माफिया तो बड़ी है,लेकिन एक नया माफिया रेप माफिया से महिलाओं के ऊपर अनाचार बढ़ रहा है।
मोर आवास मोर अधिकार से वंचित गरीब परिवार की आह लगेगी भूपेश बघेल को।छत्तीसगढ़ में सड़क की हालत गंभीर है 4 साल में कही भी रिपेरिंग नही हुए हैं,बारदाना की बोनस की राशि किसानों को नही मिली,बेरोजगारी भत्ता युवाओं नही मिली ,किसानों को यूरिया नही मिला, कस्टम मिलिंग में भी भ्रष्टाचार,बिजली बिल हाप तो नही हुआ लेकिन बिजली गुल जरूर हुई है, रेल परियोजना अभी तक शुरू नही पाई गया,इसीलिए आज हम सब मिलके भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ का अभियान पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गरीब परिवार के हित में अभियान चलाया जा रहा है।



जांजगीर चांपा सांसद गुहा राम अजगले ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा कोई भी कार्य नहीं दिखता जिसे देखकर प्रदेश गौरवान्वित हो और गौरव दिवस जैसा कार्यक्रम मनाया जाए
उन्होंने छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान सभा की संबोधित करते हुए आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जब जब कांग्रेस सत्ता में आई है झूटी साबित हुई है चुनावी घोषणा पत्र के 36 वादे अभी तक पूरे नहीं हुए है, कांग्रेस की सरकार लबरा सरकार हर वर्ग के लोगो को लूटने का काम किया है।



छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध,खुलेआम लूट,महिलाओं के साथ अत्याचार,किसानों के साथ छलावा, गरीबों बेघर,बिजली बिल में लूट, अनेको भ्रष्टाचार का काम करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के भूपेश बघेल हैं।
लखन लाल साहू पूर्व सांसद ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा जनता जल्द ही कुर्सी छीन लेगी भूपेश बघेल अब दिन गिनती के दिन बचे हुए है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अपराध चरण सीमा में है माफियो के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है, भोली भाली जनता को लुभाने के चक्कर में लगी हुई है अब जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय मे इस भ्रष्ट सरकार को हटाने और इन्हे सबक सिखाएगी

प्रदेश छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाले भूपेश बघेल के भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार गारंटी का काम इतना था कि सरपंच बदल जाते थे लेकिन काम खत्म नहीं होता था लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलता था लेकिन भूपेश सरकार आने के बाद क्षेत्र में काम ठप पड़ गए हैं लोग बेरोजगार हो गए हैं प्रधानमंत्री आवास की राज्यांश राशि में कटौती करके छत्तीसगढ़ ने भूपेश सरकार ने आवास योजना को बंद कर दिया डॉक्टर बांधी ने तत्कालिक रमन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में ही सीपत में चारो ओर विकास हुआ और जंगल के सुदूर ग्रामों तक चकाचक सड़के बनी लेकिन आज यह सड़कें रिपेयरिंग के लिए तरस रही है भूपेश सरकार पूरी तरह कार्य करने में फेल है उन्होंने कहा कि जनता बैठाने जानती है तो कुर्सी से उतारना भी जानती है सब याद रखे हुए हैं भूले नहीं गंगा जल की झूठी कसम खा कर ,भ्रष्टाचार के जाल बिछाकर जनता से किये गए चुनावी वादे भूलकर जनता को लूटने का काम कर रही है।
दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले , विधान सभा प्रभारी कार्तिकेय सावर्णकर,मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी,पूर्व सांसद लखन लाल साहू पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय डॉ रमन सिंह के दौरा कार्यक्रम के प्रभारी दिलेन्द्र कौशिल, बीपी सिंह,मनहरण यादव,यदु राम साहू
सभी मंडलों के पदाधिकारी एंव सभी मंडलों के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ ही सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक महामंत्री अभिलेश यादव,पवन नंदनी साहू, बलदाऊ यादव बलराम पाटनवार दीपक शर्मा हर्षिकेश गुप्ता रमन गिरी गोस्वामी सचिन बर्मन देवेश शर्मा शशीभूषण ठाकुर,नागेस्वर ठाकुर घनश्याम ठाकुर, मुलचंद ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे



*रामफल धीवर सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में भोजन किए गए*

कुदरूनार सोठी निवासी हितग्राही के घर संपर्क कर जाना हालचाल साथ ही विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक किए गए रामफल धीवर मोहल्ला कुदरूनार सहित अर्जुन सिदार, महेंद्र चद्रिकापूरे, राजेंद्र पटेल के घरों में रात्रि भोजन किया गया


*मोर आवास मूल अधिकार योजना अंतर्गत हितग्राहियों से मिले डॉ रमन*

मोर आवास मोर अधिकार योजना अंतर्गत केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर डॉक्टर रमन सिंह सीधे हितग्राहियों के घर पहुंचे और उन्होंने योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी ली इस दौरान डॉ. रमन सीपत के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे और हितग्राहियों से एक एक कर योजना के बारे में जानकारी ली जिस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास पूर्ण नहीं होने समेत अपनी व्यथा सुनाई के संदर्भ में जानकारी दी

*रमन सिंह डॉ. बांधी जिंदाबाद के नारे*
अपने 1 टू 1 कार्यक्रम के अंतर्गत जैसे ही डॉक्टर रमन का काफिला मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंधी पहुंचा वहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान रमन सिंह जिंदाबाद डॉक्टर बांधी जिंदाबाद के गगन चुंबी नारे लगे

जगह जगह किया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह की स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के स्वागत का सिलसिला की शुरुआत बिलासपुर मोपका से होते हुए पंधी,मटियारी,जांजी जंहा आगे सीपत भाजपा मंडल ने नवाडिह चौक में जोरदार बाजे-गाजे फटाखों के साथ स्वागत किया धनिया होते हुए जंहा काफिला खम्हरियां बस स्टैंड में पहुंचा वहां भारतीय जनता पार्टी के नंनकी साहू सचिन बर्मन देवेश शर्मा जयकुमार सोनी देवी निषाद खिलेस्वर साहू,आदि कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!