sipat NTPC

दो बाइक टकराने से एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर रूप से घायल,सिम्स में हो रहे हैं इलाज

Khabar 36 Garh news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

दो बाइक टकराने से एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर रूप से घायल,सिम्स में हो रहे हैं इलाज।

@ मृतक रोहित कुमार अपनी पत्नी प्रीति कलियारे लेने जा रहा जो गुड़ी में तीज पर्व मनाने गई थी

सीपत (मोहम्मद नज़ीर हुसैन) न्यूज़ : सीपत थाना क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां इस दुर्घटना में दो बाइक के आपस में टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा सीपत के फिटनेस मंत्रा जिम के सामने हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आई स्मार्ट बाइक में सवार लोग काम के सिलसिले में सीपत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे साइन बाइक से टकरा गई। साइन बाइक में सवार रोहित कुमार कलियारे अपनी पत्नी प्रीति कलियारे को लेने जा रहे थे जो अपने मायके गुड़ी में तीज पर्व मनाने गई थी। हादसे में साइन बाइक में सवार 35 वर्षीय रोहित कुमार कलियारे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आई स्मार्ट बाइक पर सवार कमलेश बिंझवार पिता रामफल बिंझवार उम्र 18 वर्ष, सुधीर यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष और लुतरा के पास रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!