बिलासपुर

किरारी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने धान तौलाई कर खरीदी का किया शुभारंभ*

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही है मजबूत – डॉ जायसी

मस्तुरीः ख़बर 36 गढ़ न्यूज़

1नवंबर से पूरे जिले में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है।आज मस्तुरी किरारी के धान खरीदी केंद्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने धान तौलाई कराकर खरीदी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने सभी किसानों को धान खरीदी की शुरुआत की बधाई देते हुए कहा इस बार प्रदेश सरकार किसानों से ज्यादा धान खरीद रही है,पंजीकृत किसानों से 20लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की योजना बनाई गई है।पिछली बार की अपेक्षा बिलासपुर जिले में123000किसान पंजीकृत है 6000किसान इस बार ज्यादा है।बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत 430 समिति के द्वारा 539 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए इसको लेकर सभी धान खरीदी केंद्रों में बेहतर प्रबंध किये जाने के साथ साथ ही व्यवस्था पर अधिकारियों कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी भी लगाई गई है।धान खरीदी के लिए सभी समीतियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है।साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से आदान सहायता किसानों को प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक के संग प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, मस्तुरी पूर्व कांग्रेस विधायक दीलिप लहरिया,महेंद्र गंगोत्री, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह,क.षि उपज मंडी अध्यक्ष शंकर यादव,मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय वरिष्ट कांग्रेस नेता जयंत मनहर,जी एस जोहर,युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, युवा नेता राहुल राय,सहकारी समिति के सुपरवाइजर भागबलि घृतलहरे,मस्तुरी जोन अध्यक्ष अमृत राठौर, ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी लखन टंडन, सुभाष टंडन,मल्हार जोन अध्यक्ष गणेशदत्त राजू तिवारी, ठाकुरदेवा जोन अध्यक्ष केशव साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी व्यासनाराण तिवारी युवा नेता मीन कुमार काठले,नीखिल जायसवाल,नेत्र टंडन, सहित क्षेत्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!