युवाओं में खेल कूद से ही बढ़ कर बुलंदी छू लेने की ताकत है: नीमा वस्त्रकार ,? Khabar 36 Garh is News bilaspur

सोंठी के कुंदरूनार में स्व. जागेश्वर मरावी की स्मृति में दो दिवसीय भव्य कबड्ड़ी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 48 टीमों ने हिस्सा लिया,प्रथम स्थान परसाही नाला 15,000 रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पिपरानार 10,000रुपये व ट्रॉफी

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर । समीपस्थ ग्राम पंचायत सोंठी के कुंदरूनार में स्व. जागेश्वर मरावी की स्मृति में दो दिवसीय भव्य कबड्ड़ी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 48 टीमों ने हिस्सा लिया।।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित डॉ व न्यू वंदना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक चंद्रशेखर उइके उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में देव सिंह पोर्ते जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर, रामेश्वर जायसवाल प्राचार्य जेवरा,धनेश्वर नेताम उपाध्यक्ष कबड्ड़ी संघ मस्तूरी, श्रीमती लक्षमीन पोर्ते जनपद सदस्य, देवेंद्र कुमार पोर्ते उपसरपंच सोंठी, प्रमोद कुर्रे व्यख्याता निरतु, राजेंद्र पटेल पूर्व सरपंच,डॉ कीर्तन मरावी हरदादिह,अर्जुन सिदार संरक्षक आयोजन समिति,रानू श्रीवास, महेश्वर नेताम, रविशंकर तिवारी,भागीरथी जायसवाल ,अध्यक्षता सरपंच सोंठी श्रीमती नीमा वस्त्रकार द्वारा की गई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परसाही नाला 15,000रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पिपरानार 10,000रुपये व ट्रॉफी ,तीसरा स्थान बरभाठा 7,000रुपये व ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान रलिया 5,000रुपये व ट्रॉफी पंचम व षष्ठम स्थान पर क्रमशः मंजूरपहरी व खुररूपारा रही।।
पूरे मैच में निर्णायक के रूप में जिला संघ की ओर से मनोज सिदार, विजेंद्र पटेल,चंद्रप्रकाश खरे,मुकेश पटेल ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
आयोजन समिति में अध्यक्ष भुनेश्वर मरावी, संतोष मरावी, गज्जू मरावी, रघुनाथ सोरठे, बैजनाथ सोरठे, मोहन उइके,रामखिलावन उइके आदि रहे।।
प्रतियोगिता में सबसे उम्दा प्रदर्शन के लिए परसाही नाला के अरुण सागर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व पिपरानार के संजू जगत को बेस्ट रेडर पुरस्कार दिया गया









