Bilaspur news – वारदात: पति ने पत्नी, माँ और बहन पर चापड़ से किया हमला””पत्नी की हालत नाजुक,,, khabar 36 Garh is news chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor korba chhattisgarh
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर /कोरबा – शहर के कोरबा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है,,, कि घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को कमरे के अंदर बंद कर चापड़ से हमला करना शुरू कर दिया।
पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसकी माँ सावन साहू और बहन निर्मला साहू दौड़ीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। विशेष रूप से पत्नी सुकृता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।









