bilaspur
न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, तत्काल पाया गया काबू khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर,16 फरवरी 2026 / न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे आज दोपहर कचरे के एक ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल नियंत्रण के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही अग्निशमन और होम गार्ड का संबंधित अमला मौके पर पहुंचा और आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।








