खम्हरियां–सोंठी–नवापारा मार्ग स्वीकृति को मिली गति, जल्द होगा कार्य शुरू : khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

25.37 करोड़ के प्राक्कलन पर स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में


Mohmmad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 16 फरवरी 2026/ जिला बिलासपुर के बहुप्रतीक्षित खम्हरियां–सोंठी – नवापारा मार्ग (लंबाई 12.00 कि.मी.) के उन्नयन कार्य को लेकर सकारात्मक प्रगति हुई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट में शामिल 25.37 करोड़ के इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग, नया रायपुर को प्रेषित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के ईई सीएस विंध्यराज ने बताया कि मंत्रालय स्तर पर आवश्यक तकनीकी सुधार एवं औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस संबंध में उप अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी को मंत्रालय स्तर पर बुला कर आवश्यक संशोधन कराए गए, जिसके बाद प्रकरण अब प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस मार्ग के निर्माण/उन्नयन से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों एवं दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क की स्थिति बेहतर होने से परिवहन सुगम होगा, कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस सकारात्मक प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने की अपेक्षा जताई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।








