bilaspur

स्कूल में अवैध कब्जा व जर्जर सड़क को लेकर खम्हरियां मुख्य मार्ग पर चक्का जाम,लगी गाड़ियों की लंबी कतार,आक्रोशित हुएं महिलाएं   : khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ने निमार्ण कार्य शुरू करने का दिया एक महिने का  आश्वासन

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर 17 फरवरी 2026/ मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जेवरा स्कूल में बेज़ा कब्जा व पंचायत सोठी जेवरा खोंधरा वनांचल क्षेत्र के सड़कों को लेकर लोगों ने जनपद सदस्य व सरपंच प्रतिनिधियों के साथ खम्हरियां बस स्टैंड पर चक्का जाम किया गया वहीं जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर सीपत एनटीपीसी के बाद जर्जर सड़कों का हाल बहुत दयनीय स्थिति है ग्रामिणों को जर्जर सड़क मार्ग पर चलना दिन रात में बहुत मुश्किल हो रहा है वहीं जनपद सदस्य लक्ष्मीन देव पोर्ते ने प्रमुख दो मांग सड़क निर्माण व जेवरा स्कूल अवैध कब्जा हटाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल को आवेदन सौंपा वहीं आज वनांचल क्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं युवाओं के साथ जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते सरपंच नीमा वस्त्रकार सोठी, सहित ग्रामीणों ने एक बड़ा आंदोलन की तैयारी की

जेवरा स्कूल में दीपक पटेल द्वारा बेज़ा कब्जा कर बाड़ी में सब्जी लगाया जा रहा है जंहा दीपक पटेल को बार-बार मना करने पर भी कब्जा हटाने को राजी नहीं है वर्षों से वनांचल क्षेत्रों की मांग है कि 12 किलोमीटर की खम्हरियां सोठी जेवरा सड़क में गड्ढों पर गड्ढे हों गये है पर पीडब्ल्यूडी विभाग अब तक कोई सुधार नहीं जहां सड़कें और दयनीय स्थिति में हों गया है विभाग एवं प्रशासन ध्यान नहीं देने पर ग्रामिणों ने चक्काजाम किया गया इन्ही मांगों को लेकर आदिवासी समाज एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी सहित आम नागरिकों ने खम्हरियां बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया वहीं संबंधित विभाग जिला प्रशासन को दोषी ठहराया  आदीवासी समाज के अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते ने कहा कि प्रदेश में आदीवासी की सरकार सिर्फ कहने का है अगर आदीवासी समाज खुद ही अपने हक़ मांगों को लेकर सड़कों पर आ जाएं तो हम कैसे मानेंगे कि आदीवासी समाज की प्रदेश में सरकार है वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में ख़राब जर्जर सड़कों पर चल रहे हैं विभाग अधिकारियों को दिखाई नहीं देता  आगे देव सिंह पोर्ते ने अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि शहरों की सड़कें कैसे जल्दी बना दिया जाता है और ग्रामिण क्षेत्रों के ख़राब जर्जर सड़कों के लिए आदीवासी समाज गरीबों को सड़क पर आने को मजबूर होना पड़ता है वहीं चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को तहसीलदार सीपत सोनू अग्रवाल एवं थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के समझाइश आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग राघवेंद्र सुर्यवशी ने विभाग की ओर से खम्हरियां सोठी जेवरा मार्ग को एक माह में कार्य करने का आश्वासन दिया वहीं जेवरा स्कूल अहाता में अतिक्रमण को लेकर सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने मामला न्यायालय में चल रहा है इस पर जल्द से जल्द नियमनुसार समाधान हों जाएगा चक्का जाम में आएं हुए महिलाओं ने काफी आक्रोशित नजर आ रही थी वहीं चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा अधिकारी राहत की सांस ली

सीपत बलौदा मुख्य मार्ग के दोनों ओर फोर एंड टू व्हीलर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही

चक्का जाम में प्रमुख रूप से देव सिंह पोर्ते अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज , नीमा गोपी वस्त्रकार सरपंच सोठी, त्रिभुवन सिंह पोर्ते सरपंच प्रतिनिधि जुहली, प्रमोद कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि खोंधरा, घनश्याम नेताम,रानू श्रीवास,विजय गुप्ता जनपद सदस्य प्रतिनिधि,उप सरपंच देवेंद्र पोर्ते, भागीरथी पोर्ते,धनीदास महंत, नारायण, भागीरथी जायसवाल,राम कश्यप, महेश्वर नेताम, संतोषी बाई सहित हजारों की भीड़ आदीवासी समाज मौजूद रहे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!