बिलासपुर

यात्रा को सफल बनाने सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,पदाधिकारियों,जोन अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को कमर कस कर तैयार रहें :- राजेंद्र धीवर

By मोहम्मद नज़ीर हुसैन

छत्तीसगढ़ सरकार सभी जाति सभी वर्गों को साथ में लेकर निरंतर काम कर रही है:- दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी

हर बूथ में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक क्षेत्र के किसान युवा महिलाओं तक पहुंचाने की बात कही:- विरेन्द्र शर्मा पर्यवेक्षक सीपत

हाथ जोड़ो यात्रा में घर- घर जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाएंगे,केंद्र सरकार के गलत नितियों से मंहगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को बताएंगे :- चिंत्रकात श्रीवास उपाध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन

राजीव युवा मितान क्लब सीपत के अध्यक्ष विरेन्द्र लहर्षण को बधाई देते हुए

 जनवरी 21, 2023

खम्हरियां:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 26 जनवरी से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के विषय में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा बैठक रेस्ट हाउस सीपत में रखा गया जिसमें यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को कमर कस कर तैयार रहने की बात कही, अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण जनों को इस पदयात्रा में जोड़ने का आह्वान किए।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सीपत के पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा ने हर बूथ में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक क्षेत्र के किसान युवा महिलाओं तक पहुंचाने की बात कही पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी जाति सभी वर्गों को साथ में लेकर निरंतर काम कर रही है। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई बैठक को केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, दुबे सिंह कश्यप,मनोज खरे,सुनील पटेल,पप्पू साहू,बूटन पाटनवार,ईश्वर पाटनवार,भागीरथी पोर्ते, रामाशंकर श्रीवास,दुर्गा तिवारी,विजय गुप्ता, उमेश चंद्राकर,वीरेंद्र लैहर्षण, देवी कुर्रे,प्रमिल दास मानिकपुरी व रामेश्वर साहू ने संबोधित किया। इस बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता महेंद्र कश्यप के द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी अध्यक्ष नागेन्द्र राय,अशोक राजवाल,हेमंत जायसवाल,सकीउद्दीन (अक्कू),धनिदास महंत,रामेश्वर धीवर, द्वारिका लाश्कर, सोनू लास्कर,संतोष भोई,मनोहर पात्रे, आकाश खांडे, मोती किशोर जायसवाल, टीकाराम श्रीवास, दिलीप वर्मा, गजानंद पटेल, अन्नू करियारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!