Uncategorizedजशपुर

होटल संचालक लोगों को खिला रहा था, मिठाइयों में हानि कारक रंग,फूड सेफ्टी विभाग की कार्यवाही में हुआ खुलासा,किया हानिकारक मिठाइयों को नष्ट

जशपुर सन्ना(मोहम्मद नज़ीर हुसैन)ख़बर 36 गढ़ न्यूज़,

होटलों में स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक रंग का इस्तेमाल का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है

जशपुर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही में होटलों में स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक रंग का इस्तेमाल का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय भगत ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार को सन्ना के प्रीतम होटल में छापा मारा था। इस दौरान होटल में तैयार खाद्य सामग्री की जांच की गई। जांच में होटल के लड्डू में अन्य सामग्री रंगने में प्रयोग किये जाने वाले रंग की मिलावट पाई गई है।जिसे खाने से लोग बीमार भी पड़ सकते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।जिसे खाया नही जा सकता।ऐसे लड्डू एवं सामग्री को तत्काल वहां नष्ट करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगत ने बताया कि होटल में भारी मात्रा में गंदगी फैली हुई थी,साफ सफाई की कमी भी पाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी खाद्य पदार्थो का नमूना एकत्र कर,जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।बहरहाल फूड एंड सेप्टी ऑफिसर के द्वारा होटलों के निरीक्षण करने पर सन्ना के इस होटल संचालक की बड़ी लापरवाही तो प्रदर्शित हो गयी।वहीं होटल संचालकों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से ग्रामीणों की जान भी जा सकती है।यही कारण है कि कई लोग लगातार फूड पॉइजनिंग के शिकार हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!