bilaspur

एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: आज दिनांक 14 अप्रैल 2026  को एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135  वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक(वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र  के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई। इस अवसर कार्यक्रम के प्रारम्भ में  मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  पुर्ननिर्मित स्थल का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा आज राष्ट्र के लिए विशेष दिन है, हम सब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्पों, विचारों पर चलें और राष्ट्र-निर्माण, समाज-निर्माण में अपना योगदान देते रहें । एसईसीएल भी उनके विचारों के अनुरूप महिलाओं व वंचित वर्गों के लिए  महिला सशक्तिकरण, मेघावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी में सहयोग, स्मार्ट क्लासेस, प्रोजेक्ट धरा शक्ति के माध्यम से और भी अधिक महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर  रहा है।  कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर  पुर्ननिर्मित मनभावन  स्थल के लिए भी उपस्थितों को बधाई दिया।
इस अवसर पर श्रम संघ प्रतिनिधि कृष्णा सूर्यवंशी, सुदेश डागोर, एम.पी. जांगडे, डी.पी. दिनकर (मासंवि), संजय साहू, अजय सिंह, राहुल दास, सूरज बघेल ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उपरांत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उपरांत विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
कार्यक्रम में दिशा खोब्रागडे, निशा ठावरे एवम उनकी टीम द्वारा बुद्ध वंदना की गयी। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया। 
जनसंपसर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!