एनटीपीसी सीपत में केऔसुबल अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

Mohmmad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी सीपत की अग्निशमन शाखा द्वारा दिनांक 14 अप्रेल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर 1944 में हुए बॉम्बे डॉकयार्ड की भीषण अग्नि दुर्घटना एवं देश भर में प्रत्येक वर्ष होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को केऔसुब के अधिकारियो एंव कर्मचारियो द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उन वीर शहीदों की दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया, उप कमाण्डेंट श्री कपिल सुधाकर कामडी ने सभी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलायी।
तदोपरान्त उप कमाण्डेंट श्री कपिल सुधाकर कामडी महोदय द्वारा अग्नि शमन सेवा सप्ताह दिनांक 14 अप्रेल 2026 से 20 अप्रेल 2026 तक का शुभारंभ किया गया और सम्बोधन में अपने अनुभव को बाटते हुये अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश दिये
कार्यक्रम का संचालन कर रहे निरी०/अग्नि महेश मीना ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान सयंत्र के अधिकारियो, कर्मचारियों, कामगारो स्कूल के बच्चो तथा सीआईएसएफ की गृहणियों व बच्चों को आग के प्रति जागरुक रहने के लिए जानकारी दी जायेगी।








