bilaspur

एसईसीएल मुख्यालय के 10  कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गईं : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: गुरुवार 30 अप्रेल.2026  को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 10  कर्मियों  को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, सीवीओ श्री हिमांशु जैन एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र,  विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों  की उपस्थिति में श्री चन्द्रमोहन वर्मा महाप्रबंधक (सिविल) सीएसआर विभाग, श्री एसके महापात्रा मुख्य प्रबंधक (खनन/मासंवि), श्री संजय दास प्रबंधक (सर्वे) योजना परियोजना विभाग, श्री श्याम बोरकर सहायक अभियंता नगर प्रशासन विभाग, श्री पुरुषोत्तम लाल साहू असिस्टेंट सुपरवाईजर ई/टी विभाग, श्री व्ही. नागेश फोरमेन इंचार्ज नगर प्रशासन विभाग, श्री संतोष कुमार मेश्राम असिस्टेंट सुपरवाइजर नगर प्रशासन विभाग, श्री दल बहादुर गुरुंग सिनीयर डुप्लीकेटिंग ऑपरेटर सीएमडी सचिवालय, श्री बैकुंठ महानंदा सामान्य सहायक श्रेणी-4 वसंत विहार डिस्पेंसरी, श्री भोला प्रसाद सुरक्षा प्रहरी  को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गईं।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।     
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।       
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!