bilaspur

सीपत पुलिस व ACCU की त्वरित कार्यवाही से आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

आरोपी द्वारा, मृतक को घर जमीन खाली करो कहकर, अश्लील गाली गलौच मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर प्रताडित करने से मृतक ने पी लिया था ज़हर

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

गिरफ्तार आरोपी- बलराम यादव पिता लुलु राम यादव उम्र 39 साल निवासी फरहदा चौक थाना सीपत

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: मामला इस प्रकार है कि प्रार्थिया परमेश्वरी पटेल पति कनक पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम फरहदा बजरंग चौक थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने दिनांक 29.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि, ग्राम फरहदा के बजरंग चौक में शासकीय जमीन में प्रार्थिया लोगों का घर है जिसमें प्रार्थिया लोग कई वर्षों से काबिज होकर रह रहे है। प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के घर एक बुजुर्ग महिला रामकली यादव को लाकर कहने लगा कि तुम लोग जिस जमीन में घर बनाये हो वह रामकली का है यह जमीन और घर को तुम लोग छोड़कर यहां से चले जाओं कहकर घर में घुसकर अश्लील गली गलौच कर मारपीट करने एवं जाने से मारने की धमकी देने से प्रार्थिया के पति कनक पटेल क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा खा लिया था जिसका ईलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है
कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दिनांक 30.05.2026 को कनक पटेल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार किया गया मृतक कनक पटेल की मृत्यु आरोपी बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के जमीन एवं घर को खाली करने की बात को लेकर आये दिन अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर मानसीक एवं शारीरिक प्रताडित करने से क्षुब्ध होकर प्रार्थिया के पति कनक पटेल कीटनाशक जहर सेवन करने से ईलाज के दौरान मृत्यु होने से प्रकरण में धारा 108 बीएनएस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा जोडी गई

आरोपी जो घटना के बाद फरार हो गया था को थाना सीपत और ACCU की टीम द्वारा गनियारी से गिरफ्तार किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पूरी कार्यवाही में थाना सीपत और ACCU की टीम का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!