NTPC सीपत: राखड डैम रांक मे एक अज्ञान व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी सीपत पुलिस: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

घटना स्थल पर पहुंची सीपत पुलिस जांच में जुटी
Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर: NTPC सीपत के राखड डैम ग्राम पंचायत रांक मे सत्रो से मिलीं जानकारी अनुसार सुबह एक अज्ञान व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गया है घटना स्थल पर पहुंची सीपत पुलिस जांच में जुटी वहीं एनटीपीसी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुचना दी कि
एनटीपीसी सीपत के ऐश डाइक 1 और 2 के बीच में ओवरफ्लो लगून क्षेत्र ( Overflow Lagoon Area) में सीआईएसएफ द्वारा दिनांक 01.06.2026 को सुबह लगभग 08:45 बजे एक कर्मी अचेतावस्था में पाया गया। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटना स्थल पर एम्बुलेंस पहुँची तथा इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई । मृतक की शिनाख्त श्री नूर मुहम्मद, पुत्र- श्री सेनौल एस के, मालदा (West Bangal) के रूप में हुई है। ये वर्तमान में ऐश डाइक में कार्यरत मे. आईएमएस शिपमेंट ( IMS Shipment) एजेंसी के साथ संविदा श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे।
पुलिस की उपस्थिति में जाँच के पश्चात मृत्यु के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।








