bilaspur

बिलासपुर शहर कांग्रेस:वार्डो में गहराते जल संकट और गंदे पानी पर कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, निगम कार्यालय में फोड़ा मटका, मांगा महापौर का इस्तीफा khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

जल्द ही जल संकट और गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।



Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट और अनेक वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर सोमवार शाम को शहर कांग्रेस के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान सभी का आक्रोश खुलकर सामने आया। कई वार्डों से पहुंचे नागरिक और कार्यकर्ता नलों से आ रहे गंदे एवं बदबूदार पानी को बोतलों में भरकर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को शहर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।
आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के बाहर मटका फोड़कर विरोध दर्ज कराया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा का कहना था कि गंदे पानी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और कई परिवार मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं।।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले कई महीनों से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। कई वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए सभी वार्डों में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शहर के अनेक क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है, जिससे आम नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापौर पूजा विधानी के खिलाफ भी नारेबाजी की और शहर की बिगड़ती पेयजल व्यवस्था के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट और गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान
सिद्धांशु मिश्रा, शैलेश पांडे, विजय केसरवानी, सियाराम कौशिक, रामशरण यादव, शेख नज्जरूदीन, प्रमोद नायक, विजय पांडे, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला,रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, भरत कश्यप, रामा बघेल, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, शहजादी कुरेशी, सीमा घृतेश, गौरव ऐरी, स्वर्णा शुक्ला, सीमा शुक्ला, मो अयूब, विनोद साहू, राहुल वाधवानी, संतोष ढीमर, राजा व्यास, साई भास्कर, सुबोध केसरी, राहुल ठाकुर, जुगल गोयल, आजम मोहम्मद, शंकर कश्यप, लकी यादव, दुलारे नजीरुद्दीन, महेश दुबे, करम गोरख, श्याम कश्यप, अमित भारते, दिलीप पाटिल, सुनील सोनखर, मोहन श्रीवास, रवि साहू ओम कश्यप, परदेसी राज,अंकित प्रजापति,  विक्की यादव, विकास सिंह, अजय काले, लकी मिश्रा, अमित दुबे, हैरी डेनियल, मार्ग्रेट बजामिन, सज्जू खान, तस्लीम अहमद, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, सुभाष ठाकुर, अब्दुल इब्राहिम, किरण धुरी, पुनीत साहू, पुष्पेंद्र साहू, चंदन सिंह, सादाब खान, शमशेर केटी, मकसूद अली, कौशिक धर, सायदीप कश्यप, अजय पंत, भरत निर्मलकर, प्रकाश निर्मलकर, विनोद मिश्रा, अनिल बंजारे,  अजरा खान, कामरान मेनन, जावेद मेनन, मनीष ठाकुर, शिरीष कश्यप,नरेंद्र वर्मा, मनीष सेंगर, शैलेश मिश्रा, संजय साहू, सुनील पांडे, रामू राव,मसीह प्रकाश, नरेंद्र टंडन, सोलमोंन सिंह, रामकृष्ण राव, शकुंतला साहू, वेदराम यादव, अमरेश तिवारी, जहूर अली, मनोज सिंह, अन्नपूर्णा ध्रुव, ममता तिवारी, गुलनाज खान, सुनीता साहू, पूजा प्रधान, उत्तरा सक्सेना, शुभलक्ष्मी सिंह, बालचंद्र साहू, शेर सिंह कश्यप,  तरुण कुमार ध्रुव, दाऊद जेम्स, मनीराम, वजीर अली, बलविंदर छाबड़ा, सैय्यद इमरान , मीनू सूर्यवंशी, राम कुमार मनहर, संजय सोनार, राजा ढीमर, राजीव रतन सिंह, कमलेश मानिकपुरी, टीकम सिंह,आदित्य सिंह, राजेश जैसवाल, रानी हेला, लीला चतुर्वेदी, रंजीत सिंग, राज बंजारे, भरत जोशी , रितेश सिंह, आदि बड़े संख्या में कांग्रेस कार्यारता शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!