जांजगीर/चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत माफियाओं के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्यवाही: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh



हसदेव क्षेत्र में 15 घन मीटर रेत सहित हाइवा जब्त, प्रशासन की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ चांपा/बम्हनीडीह। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव अब मैदानी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। कलेक्टर श्री महोबे के सतत निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चाम्पा श्री पवन कोसमा के मार्गदर्शन में बम्हनीडीह तहसील अंतर्गत हसदेव नदी क्षेत्र में लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री शशिभूषण सोनी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन क्रमांक CG04QA9799 को रोककर जांच की गई, जिसमें लगभग 15 घन मीटर रेत का परिवहन पाया गया। आवश्यक परीक्षण उपरांत उक्त रेतमय हाइवा को विधिवत जब्त कर थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी का परिणाम है कि विगत कुछ समय में बम्हनीडीह क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक रेतमय हाइवा, अनेक ट्रैक्टर एवं अन्य वाहन जब्त किए जा चुके हैं। कई वाहन वर्तमान में विभिन्न थानों की अभिरक्षा में हैं तथा संबंधित प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही प्रचलन में है।
हसदेव नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन केवल राजस्व हानि का विषय नहीं है, बल्कि इससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह, पर्यावरणीय संतुलन, भूजल स्तर एवं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी, रात्रिकालीन निरीक्षण एवं आकस्मिक जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री शशिभूषण सोनी, नायब तहसीलदार श्री संजय बरेठ, थाना प्रभारी बम्हनीडीह श्री दिलीप सिंह, राजस्व अमला एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!