bilaspur

CISF के जवान विषम परिस्थितियों मे रह कर भी हमेशा मानव हित के सामाजिक कार्यों मे अपना समर्पण देते रहे: उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

सीसीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत में रक्तदान का हुआ आयोजन

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/सीपत: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई एनटीपीसी सीपत के तत्वावधान मे अधिकारियों और जवानों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस उपलक्ष्य पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ईकाई के सभी अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ समाज सेवा के इस अनुष्ठान मे रक्त दान कर मानव हित मे अपनी आहुति समर्पित किए जिस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईकाई प्रमुख उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी स्वयं जवानों के साथ मौजूद रह कर जवानों का उत्साह बढ़ाया कामडी ने बताया कि CISF के जवान विषम परिस्थितियों मे रह कर भी हमेशा मानव हित के सामाजिक कार्यों मे अपना समर्पण देते हैं जिसके लिए बल मुख्यालयों द्वारा भी समय समय पर दिशा निर्देश पारित किए जाते हैं विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त , रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है। इस दौरान जवानों के जलपान की व्यवस्था के साथ साथ जवानों को रक्तदान का प्रमाणपत्र भी दिया गया कार्यक्रम के समापन पर ईकाई के अरक्षित निरीक्षक मनोज कुमार ने आज के शिविर के मुख्य अतिथि ईकाई प्रमुख कपिल सुधाकर कामडी एवं जवानों को धन्यवाद ज्ञापित कर विश्वास दिलाया कि समय समय पर आपके निर्देशानुसार ऐसे सामाज हित के कार्यक्रमों का आयोजन ईकाई मे इसी उत्साह के साथ किया जाता रहेगा l

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!