bilaspur

रक्तदान एक ऐसा महादान है जो जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है,स्वस्थ व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए : कलेक्टर संजय अग्रवाल khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

कलेक्टर-एसएसपी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 14 जून 2026/ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना सभा कक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 28 यूनिट रक्तदान किया।
   कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि “रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में रक्तदान ही मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। युवाओं को आगे आकर रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
   कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने भी रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में जिला चिकित्सालय बिलासपुर एवं श्री राम ब्लड बैंक की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉससोसाइटी के अध्यक्ष श्री बी.एल. गोयल, श्री सुनील सोन्थलिया, डॉ. राजू अवस्थी, श्री सौरभ सक्सेना, श्री अमरजीत दुआ, श्री आदित्य पांडे, श्री लक्ष्मी नारायण मिश्रा, श्री सुशील राजपूत, श्री मनीष मिश्रा, श्रीमती ममता लहरे, श्रीमती पूजा नौरीश सहित अन्य लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!