सीपत

लक्ष्य को साधकर गंभीरता से अध्ययन करने वालों की किसी भी कीमत पर हार नही होती: आर बी सिंह

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मंडली बछौद को पुरस्कार प्रदान किया


मेहनत का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए ग्रामीण युवाओं छात्रों को चाहिए कि वे दिन रात मेहनत करें : किरन तिवारी

रंजत जयंती समारोह व वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देश का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा गीत पर शानदार प्रस्तुति दी


@ स्कूल के पूर्व छात्र व बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थी होंगे आज समानित




सीपत ख़बर 36 गढ़ न्यूज 24 जनवरी 2024:— बहुउद्देशीय हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां सीपत में मंगलवार को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रंजत जयंती समारोह के प्रथम दिन में मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जंहा 11 मानस मंडलियों ने भाग लिया इस रंजत जयंती समारोह व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दुसरे दिन पूर्व विधार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे वहीं आज के कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति ने राममय, देशभक्ति सहित कई पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से छटा बिखेरी। अतिथि के रुप मे उपस्थित आर बी सिंह संरक्षक बहुउद्देशीय हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां ने कहा कि विद्यालय सैद्धान्तिक शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक शिक्षा देने अग्रणी है। लक्ष्य को साधकर गंभीरता से अध्ययन करने वालों की किसी भी कीमत पर हार नही होती वहीं कार्यक्रम का संचालन संस्था प्राचार्य बलराम यादव व आभार संस्था प्रबंधक अहमद अली मोमिन व सचिव कन्हैया लाल साहू ने किया वहीं मानस गायन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें वार्षिक मानस गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलियों को शील्ड प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता के रुप मे श्रीमती किरन तिवारी सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि सफलता वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो पूरे विश्वास के साथ कार्य करता है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए ग्रामीण युवाओं छात्रों को चाहिए कि वे दिन रात मेहनत करें और दिखा दें कि भारत के गांवों में ही असली प्रतिभाएं बसती हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नकुल सिंह ठाकुर,देव कुमार साहू, मोहम्मद नजीर हुसैन,रामगोपाल साहू ,संतोष कुमार लास्की,फिरत अनंत,आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सहित सभी प्राध्यापकगणों व छात्रों का विशेष योगदान रहा

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!