छत्तीसगढ़

आठ कोच वाली दो ट्रेनों की शुरुआत

रायपुर- ख़बर 36 गढ़

नई दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार को अपने पुराने कॉरिडोर रेड लाइन पर यात्री वहन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए छह कोच वाली ट्रेनों के मौजूदा बेड़े से परिर्वितत आठ-कोच वाली दो ट्रेनों की


शुरुआत की। रेड लाइन दिल्ली में रिठाला और गाजियाबाद में शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज से अपनी पहली आठ कोच वाली दो ट्रेनों की शुरुआत की, जिन्हें रेड लाइन (लाइन -1 – रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा तक) पर यात्री सेवाओं के लिए 39 छह-कोच वाली ट्रेनों के मौजूदा बेड़े से परिर्वितत कर बनाया गया है।’’ अधिकारियों ने कहा कि इसकी शुरुआत होने से इस लाइन पर सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म के आखिरी छोर के पास रुकेंगी। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के यहां रुकने से इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए यह अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। रेड लाइन पर इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले सभी 78 अतिरिक्त कोच भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए हैं। ये कोच रेड लाइन (लाइन -1) की वहन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिसे 2019 में लगभग 34 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ शहीद स्थल स्टेशन तक बढ़ाया गया था। बयान में कहा गया है कि रेड लाइन पर छह कोच वाली ट्रेनों से परिर्वितत आठ कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से की गई है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इससे नियमित यात्री सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़े और इसका काम 2024 तक पूरा होने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!