मुंह में राम बगल में छूरी रखने वाले लोग है भाजपा:- अंकित गौरहा
बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ —
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भाजपा की महतारी हुंकार रैली के जगह बीजेपी आसमान छुती मंहगाई के खिलाफ करें रैली
अंकित गौरहा ने भाजपा की हुंकार रैली को नौटंकी करार दिया है। अंकित ने कहा कि बेलतरा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता आज भी न्याय के लिए भटक रही है। एफआईआर भी दर्ज हो गया है। बावजूद इसके बिल्हा जनपद पंचायत सभापति के खिलाफ भाजपा ने अभी तक किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि भाजपा नेताओं के चाल चरित्र और चेहरे में कितना भेद हैं।अकित गौरहा ने बताया कि भाजपा की महतारी हुंकार रैली राजनीतिक प्रपंच और ग्रैंड नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है। मुंह में राम बगल में छूरी रखने वाले लोग है। कुछ महीना पहले ही बेलतरा क्षेत्र की एक मजदूर महिला के साथ बिल्हा जनपद पंचायत सभापति ने दुष्कर्म किया। पहले तो मामले को रूपये के दम पर दबाने का प्रयास किया। अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। भाजपा नेता को पार्टी से निकालना तो दूर..अभी तक पद से भी नहीं हटाया गाय है।अंकित ने बताया कि भाजपा नेताओं के चाल चरित्र में बहुत अंतर है। दिखाने का चेहरा कुछ और असली चेहरा कुछ होता है। 11 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री की अगुवाई में भाजपा की हुंकार रैली है। दोहरे चरित्र को लेकर जनता परेशान है। सोचने वाली बात है कि महिलाओं के लिए हुंकार करने वाले लोग महीनों से भाजपा नेता के खिलाफ गुहार लगा रही महिला को अभी तक न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। क्योंकि दुष्कर्म करने वाला भाजपा का नेता है।अंकित ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जनपद पंचायत बिल्हा के सभापति ग्राम लोफन्दी निवासी शिवानंद शराफ ने अपने फार्म हाउस में काम करने वाली एक महिला मजदूर से शादी का वादा किया। सालों तक उसका दैहिक शोषण कि। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। महिला ने कोनी थाना में शिकायत की। एफआईआर भी दर्ज हुआ। बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवानंद शराफ का ढाल बन गिरफ्तारी में बाधा पैदा कर रहे हैं। भाजपा बिलासपुर वार्ड 49 के पार्षद प्रतिनिधि राकेश वर्मा ने सारी सीमाओं को तार-तार करते हुए उस महिला के घर पहुंचकर ही प्रलोभन व धमकी देने लगे जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है फिर भी आज तक महिला को न्याय नहीं मिला और आज भाजपा के यही नेता महतारी हुंकार रैली पदयात्रा की बात कर रहे हैं । यह महज एक राजनीतिक छल, प्रपंच और दिखावा और भारतीय जनता पार्टा की ग्रैंड नौटंकी के अलावा कुछ भी नहीं है।