बिलासपुर

सिविल सेवा परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

ByMohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news in



बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 10 मई 2023/संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवायें (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 28 मई 2023 को दो सत्रों में सवेरे 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन के लिए बिलासपुर केंद्र में 22 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिले में परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा, कक्ष क्र 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 है। सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री बैजुलाल कवर को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समाचार
*अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित


बिलासपुर, 10 मई 2023/जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये है।
आवेदन करने के लिए आवेदक को जिले का निवासी, अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग, आयु 18 से 50 के मध्य, आवेदक के परिवार की वार्षिक आमदनी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आय, जाति, निवास, आधार,राशन कार्ड, पूर्व में किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न होने संबंधी शपथ पत्र, पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने होंगे इच्छुक आवेदक पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 17 के जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति एवं संबंधित जनपद पंचायत से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है आवेदन की फोटोकॉपी, आवेदन में कांट-छांट, ओव्हरराईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यह योजना बैंक प्रवर्तित योजना है। योजनान्तर्गत संबंधित का ऋण प्रकरण संबंधित सेवा क्षेत्र की बैंक शाखा को प्रेषित किये जाएंगे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!