बिलासपुर

कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत से कांग्रेस जनों में खुशी की लहर

Mohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news

भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है ,,,, जयंत मनहर

बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज,,,, आज विधानसभा मस्तुरी में कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की भारी बहुमत से मिली जीत से खुशी की लहर। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता जयंत मनहर ने कहा कि कांग्रेस का आगाज शुरू हो गया है। यह चुनाव उनकी एक झलक है। तभी तो कर्नाटक की सम्मानित जनता द्वारा कांग्रेस में विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बना गई है।
उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की ही कड़ी तपस्या का रंग है, जो कर्नाटक से भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ हो गया। उनकी भारत जोड़ो यात्रा का ही यह परिणाम है और यह कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद बनी। आने वाला समय कांगेस पार्टी का ही होगा।
कांग्रेसी नेता जयंत मनहर ने बताया कि कर्नाटक में कोई भी मजूबत चेहरा न था, जो कांग्रेस का सामना कर सकता। आम जनता की कठिनाईयों को ना समझते हुए कुछ चुनिंदा लोगों का साथ देना। भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम रही है, चाहे वह देश की उन्नति का मामला हो या देश की महिलाओं का। भाजपा सरकार ने लोगों की नाराजगी दूर करने की बजाए उन पर अनेकों प्रकार के नियम कानून थोप दिए, जिससे आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है और अब जनता बदलाव चाहती है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का आईना है।और 2024 में छत्तीसगढ में भी हम 75 पार होंगे

Back to top button
error: Content is protected !!