बिलासपुर

नवोदय में प्रवेश के लिए 31 मई तक आवेदन

ByMohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news in


बिलासपुर, 17 मई 2023/मल्हार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चालू शिक्षा सत्र में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 31 मई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। स्कूल के प्राचार्य श्री पी.आर.शंकरी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। जरूरत पड़ने पर चयन परीक्षा 22 जुलाई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

समाचार
*छात्रवृत्ति का लाभ पाने 24 मई तक आधार सीडिंग अनिवार्य*
बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ 17 मई 2023/जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई एवं पालीटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है। उन्हें 25 मई 2023 तक अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग भी इनेबल कराना होगा। ताकि छात्रवृत्ति राशि में खाते में हस्तानांतरण संबंधी कार्यवाही की जा सके।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग इनेबल होने के पश्चात ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित होगी। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बैंक खाता क्रमांक को विद्यार्थियों के द्वारा आधार से सीडिंग नहीं करने की स्थिति में छात्रवृत्ति राशि से वंचित रहते हैं तो इसके लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।


समाचार
*जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 18 मई को*

*चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत टीमों को ही मिलेगा मौका*
बिलासपुर, 17 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत राज्य की रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों को प्रोत्साहन, सम्मान एवं पुरस्कार देने हेतु राज्य, जिला एवं जनपद स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 मई को जिले के चारों विकासखण्डों में किया जाएगा। बिल्हा ब्लॉक में जानकी मंदिर दोमुहानी ग्राम मटियारी में, कोटा ब्लॉक में सांस्कृतिक भवन डीकेपी स्कूल करगीरोड कोटा में, इसी प्रकार मस्तूरी और तखतपुर ब्लॉकों में भी रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मंडलियों को चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई को किया जाएगा। विजयी टीम राज्य स्तर पर 27 मई से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करेंगी। जिला स्तर पर विजयी टीम को 50 हजार रूपये और ब्लॉक स्तरीय विजेता टीम को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रेस वार्ता की सूचना
बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ 17 मई 2023/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक कल 18 मई 2023 को अपरान्ह 4 बजे प्रार्थना भवन, सिंचाई विभाग में प्रेस वार्ता लेंगी। जिले से प्राप्त आवेदनों/शिकायतों एवं पीड़ित महिलाओं की सुनवाई के संबंध में मीडिया को जानकारी देंगी। प्रेस वार्ता में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!