20 से 30 जून तक बूथ स्तर तक घर घर संपर्क कर भाजपा केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता को अवगत कराएंगे




30 मई से शुरू होने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक स्थानीय विश्रामगृह मे संपन्न हुई
बिलासपुर-सीपत ख़बर 36 गढ़ न्यूज :- मोदी सरकार के 9 वर्ष को पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगा। जिसके तहत व्यापक जनसंपर्क लाभार्थी सम्पर्क व समाज के विभिन्न वर्गों से सम्पर्क वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से संपर्क विभिन्न कार्यक्रम जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ से प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे मोदी सरकार की नीतियों व नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। 30 मई से शुरू होने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक स्थानीय विश्रामगृह मे संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग के कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन , 20 जून को विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम सीपत में आयोजित करने , लाभार्थी सम्मेलन , प्रत्येक मण्डल पर योगा दिवस का आयोजन , 20 से 30 जून तक बूथ स्तर तक घर घर संपर्क कर भाजपा के 9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता को अवगत कराना , व्यापारी सम्मेलन , विकास तीर्थ सहित कई विधानसभा व लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है। बैठक में प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग के कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल मण्डल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक रवीश गुप्ता मनहरण लाल यादव अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या महामंत्री रामनाथ तिवारी यदुराम साहू एमनलाल साहू बलराम पाटनवार मदनलाल पाटनवार रमनगिरी गोस्वामी श्रीमती रिजबाई नवरंग उर्विजेश कौशिक रामकुमार कुंभकार भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर पुष्पेंद्रदास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

