बिलासपुर
राशि प्लांट हादसा मे हुएं पीड़ित श्रमिकों से मिलने पहुंचे पूर्व मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया



बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत पाराघाट में संचालित राशि प्लांट में हुए हादसे में पीड़ित श्रमिकों से मिलने पूर्व विधायक दिलीप लहरिया एवं कृषि मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे महादेव हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने मजदूरों का हालचाल जाना। राशि प्लांट प्रबंधक एवं डॉक्टर से चर्चा कर उचित इलाज हेतु कहा गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रमिकों को बर्न यूनिट पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान लखन टंडन जी पिंटू जांगड़े जी भी उपस्थित रहे।
