बिलासपुर

बिलासपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को मिला स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय अवार्ड

जिला जनसंपर्क कार्यालय,
बिलासपुर,छत्तीसगढ़
समाचार
मोहम्मद नज़ीर हुसैन

पाली शासकीय स्कूल को राज्य स्तरीय पुरस्कार

कलेक्टर ने दी बधाई और शुभकामनाएं

बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज

21 नवम्बर 2022

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से बिलासपुर के सकरी स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को नवाजा गया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार के हाथों यह सम्मान टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री सूरज प्रकाश वर्मा ने लिया। राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार तखतपुर ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल पाली और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को मिला। हाईस्कूल पाली की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ध्रुवे को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दोनों स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों से भी स्वच्छता के लिए सभी

मानकों पर खरा उतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य को गौरान्वित करने की अपील की।
स्वच्छ विद्यालय पुरूस्कार का यह कार्यक्रम यूनिसेफ के सहयोग से शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में स्वमूल्यांकन के आधार पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरूस्कार के लिए स्वच्छता के कई मानक जैसे वाटर, टॉयलेट, हैंड वाशिंग विथ सोप, ऑपरेशन एंड मेंटनेंस, बिहेवियर चेंज केपिसिटी और कोविड-19 प्रीपेयर्डनेश एवं रिस्पॉन्स तय किये गये थे। इन मानकों पर खरा उतरने के बाद 38 विद्यालयों में से तखतपुर ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल पाली और सकरी स्थित निजी स्कूल टैगोर इंटरनेशनल का चयन राज्य स्तर पर किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक ने इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।
रचना/89/1101-00

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!