बिलासपुर

आवास की राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब…युवा नेता जयंत मनहर

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

भूपेश है तो भरोसा है…मिला 731 करोड़ का तोहफा
बेरोजगार, कामगार, किसान, सभी की झोली में सीएम ने डाला रूपया..जयंत मनहर

Khabar 36 ghar March 25, 2023

बिलासपुर—मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के सरगांव में विशाल आमसभा ‘भरोसा का सम्मेलन’को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया ने करोड़ों रूपयों का सौगात दिया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके पहले सीधे दिल्ली से हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जननप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थ्ल पहुंचकर प्रदेश के मुखिया ने बिलासपुर संभाग के जिलों को 73 कार्यों के लिए 731 करोड़ से अधिक रूपयों की सौगात दिया।

मस्तूरी सीपत क्षेत्र के लोकप्रिय जुझारू युवा नेता जयंत मनहर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में एक बार फिर 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता के भरोसा को जीता है। जंत ने बताया कि प्रदेश के मुखिया ने भूमिपूजन के 54 कार्यों की लागत 555.42 करोड़ रूपए होगी। उन्होने 176. 12 करोड़ रूपए के 19 कार्यों का लोकार्फण भी किया है।
जयंत ने बताया कि उन्हें भी मुख्यमंत्री के स्वागत का अवसर मिला। हमें खुशी है कि हर बार की तरह इस बार धरतीपुत्र ने सर्वहारा वर्ग को निराश नहीं किया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि भरोसा है तो भूपेश है। सच्चाई तो यह है कि भूपेश है तो भरोसा है। एक बार फिर किसान पुत्र ने जनता के भरोसा को कायम रखा है। मुख्यमंत्री नेराजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का अंतरण कर किसानों के चेहरों में मुस्कान विखेर दिया। ऐसा सिर्फ किसानों के दर्द को समझने वाला ही कर सकता है। के खाते में ट्रांसफर किया। मुखिया ने करीब 23.23 लाख किसानों के खाते में 1793 करोड़ रूपयों का सौगात दिया। राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का मुंगेली जिले से आगाज कर गांव और शहर की दूरी को कम करने का काम मुख्यमंत्री ने किया है।

इतना ही नहीं भरोसा सम्मेलन में प्रदेश के मुखिया ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 4.99 लाख हितग्राहियों को सात रहजार रूपए सालाना दर से 149.92 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी किया है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता, पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में 6 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए वेबपोर्टल का लोकार्पण भी किया । साथ ही छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन को भी हरी झण्डी दिखाया। जयंत ने बताया कि भूपेश बघेल देश के शायद पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होने एक साथ किसान,मजदूर, बेरोजगारो, कामकारों को दुख दर्द को बहुत ही करीब से झांका है। सरगांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने सभी के उम्मीदों को ना केवल पूरा किया है। बल्कि बीते 15 सालों के दर्द पर मरहम भी लगाया है।
मुख्यमंत्री की दूरगामी नीतियों का ही परिणाम है कि देश में मंदी का दौर होने के बाद भी छत्तीसगढ़ पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। कोरोना की मार से जब देश में त्राहि त्राहि की स्थिति थी। मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी जनता को मार से ना केवल बचाया। बल्कि इसी दौरान उन्होने विकास की नई ईबारत लिख देश को चौकाया भी है। विभिन्न योजनाओं के जरिये लोगों की जेब मे पैसा डालने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में किसी को मंदी का प्रभाव नहीं देखने को मिला। सरगांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के साथ ही प्रदेश वासियों को सेवा और सफलता का नया मंत्र दिया है। जयंत ने बताया कि आज प्रदेश में केवल किसानों में ही बल्कि व्यापार, व्यवसाय और उद्योग जगत में भी सम्पन्नता ग्राफ सरकार की सफल नीतियों से बढ़ा है।

जयंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सरगांव में आयोजित कार्यक्रम के मंच से भावनात्मक राजनीति करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राही को ना केवल आवास देने का काम किया बल्कि नए तरीके से सर्वेक्षण कर वंचित हितग्राहियों को आवास योजना से लाभान्वित किए जाने का वादा भी किया है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!