बिलासपुर

प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में..दो प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 ghar news in bilaspur

प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में..दो प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध

बिलासपुर(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर प्रेस क्लब में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद प्राप्त दावा आपत्ती का सोमवार को निराकरण किया गया। चुनाव अधिकारी श्री महेश तिवारी ने प्रेस क्लब सदस्यों से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर दूषित मतदाता सूची को दुरुस्त कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इसके बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्यों से नाम निर्देशन पत्र लेकर उसकी स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पुरी की गई। शाम करीब 5:00 बजे चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। दिनभर चली प्रक्रिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 सदस्य चुनाव मैदान में है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए इरशाद अली के अलावा मनोज दुबे,निर्मल माणिक,और विजय क्रांति तिवारी मैदान में हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव पांडेय, व्ही व्ही रमन किरण, सचिव पद के लिए दिलीप यादव संदीप करिहार और शैलेंद्र पाठक हैं। सहसचिव पद के लिए दिलीप जगवानी और राजेंद्र सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटन कर चुनाव प्रचार के लिए प्रेस क्लब के मतदाता सदस्यों के पास जाने का रास्ता क्लियर कर दिया गया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष के रूप में नामांकन भरने वाले प्रतीक वासनिक के खिलाफ आया एक नामांकन रद्द हो गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो नामो में से अश्वनी सिंह ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह प्रतीक वासनिक कोषाध्यक्ष के लिए और गोपी डे कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। हालांकि इसकी घोषणा 21 सितंबर को निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। अब मैदान में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और सह सचिव पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके लिए 21 सितंबर को बिलासपुर ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में आम सभा के बाद दोपहर 12: बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।उसी दिन गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने से प्रेस क्लब के सदस्यों में गजब का उत्साह देखा गया। दिनभर राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित कार्यालय में गहमागहमी देखी गई

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!