बिलासपुर

कलेक्टर ने लोगों से मतदान करने किया मनुहार

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

समाचार
कलेक्टर ने लोगों से मतदान करने किया मनुहार

तेजानी परिवार से की मुलाकात, दिया नेवता
बिलासपुर 07 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने शहर के टिकरापारा निवासी तेजानी परिवार को आज हल्दी सुपारी के साथ मतदान का नेवता दिया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये मतदान मनुहार कार्ड के जरिए पूरे परिवार से मतदान की अपील की। उनके इस नेवते को तेजानी परिवार ने सहर्ष स्वीकार किया। जिले की सभी विधानसभाओं के मतदाता ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करे इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने अनूठी पहल की है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को चुनई तिहार के लिए मतदाता मनुहार पत्र भेजकर शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। निमंत्रण पत्र में सभी मतदाताओं को 17 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतदान केन्द्र में पहुँचकर मतदान का आग्रह किया गया है, साथ ही मतदाताओं से कहा है कि अपने साथ परिवार व ईष्टमित्रों को भी मतदान केन्द्र तक ले जाए। उन्होंने कहा है कि आपके हर एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होगा। 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए मतदाता पर्ची वितरण का कार्य शुरू हो गया। कलेक्टर ने आज बीएलओ द्वारा बांटे जा रहे मतदाता पर्ची वितरण कार्य का भी जायजा लिया और लोगों को मतदान के लिए अपील करने कहा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!