बिलासपुर

नेचर कैंप बोइर पडाव खोदरा में पर्यटकों से लूटपाट करने वाले आरोपी,सीपत पुलिस ने चंद घंण्टो में किए गिरफ्तार

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिकअप मालवाहक क. सीजी- 10 बीएल.- 3029एवम् 1 नग मोबाइल.1500 रूपया नगद जप्त किया गया

सीपत:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनांक 26 अक्टूबर को करीब सुबह 10.00 बजे अपने मां के साथ कार मे दशगात्र के कार्यक्रम मे ग्राम नरगोडा बडे भैया विकास उपाध्याय के घर ग्राम नरगोडा आये हुए थे जो कि प्रार्थी नेचर कैंप बोइर पडाव खोदरा अपने कार क्रमांक सीजी 10 ए व्हाई 9562 से घुमने के लिये अकेले चला गया था जो घुमकर वापस करीबन दोपहर 03.00 बजे ग्राम नरगोडा आ रहा था कि ग्राम पोंडी से कुछ दूर पहले कच्ची रास्ते पर बोलेरो पिकअप मालवाहक वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएल 3029 का चालक अपने वाहन से प्रार्थी को ओवर टेक करते हुए प्रार्थी के कार के सामने लाकर अपने पिकअप को खड़ा कर दिया और उसमे से दो व्यक्ति नीचे उतरकर प्रार्थी को जबरन कार से खीच कर बाहर निकाले और हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए प्रार्थी के पेंट के सामने जेब में रखे सैमसंग कंपनी का एफ 62 मोबाइल को तथा पेंट के सामने के दूसरे जेब मे रखे पांच-पांच सौ रूपये के तीन नोट कुल पंद्रह सौ रूपये को दोनो मिलकर लूट लिये और प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर इसके कार के सामने के शीशा को पत्थर मारकर तोड दिये गये  वहीं प्रार्थी की सूचना मिलने से सीपत थाना में प्राप्त होने पश्चात तत्काल सूचना  पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात दिशा निर्देश प्राप्त कर विशेष टीम तैयार कर प्रार्थी के बताये हुए स्थान व विडियो के आधार पर आस पास के लोगो से पुछताछ किया गया जो आरोपी कृष्णा पटेल एवं उसके साथी अजय उइके को घेराबंदी कर पकडा गया जो पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत दिनॉक 27 अक्टूबर 13.40,13.50 बजे में गिरफ्तार कर आरोपियों को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र. आर. उमाशंकर राठौर आर. चन्द्रप्रकाश भारद्वाज, प्रदीप सोनी शरद साहू प्रमोद केवट की विशेष भूमिका रही

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!