बिलासपुर

कलेक्टर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur

समाचार
*कलेक्टर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण*

*सहायक संचालक सहित 21 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस*

*निर्धारित समय सेे एक घण्टे बाद तक भी नहीं पहुंचे थे दफ्तर*


बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 15 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी लगाई। दफ्तर शुरू होने के समय से लगभग एक घण्टे बाद भी 21 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
      निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारी-कर्मचारियों में पी.दासरथी सहायक संचालक, डॉ. अनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी, रघुवीर प्रसाद राठौर सहायक संचालक योजना, चन्दभान सिंह ठाकुर कार्यक्रम समन्वयक, रामेश्वर जायसवाल कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक, राजूकुमार बैगा कम्प्यूटर ऑपरेटर, एके भीमटे प्र. मुख्य लिपिक, माधव तिवारी सहायक ग्रेड दो, सूर्य प्रकाश कश्यप सहायक ग्रेेड दो, हेमन्त शर्मा क.ले.प., सुनील कुमार यादव क.ले.प, विजय यादव सहायक ग्रेड 3, आकाश तिवारी सहायक ग्रेड 3, अमित यादव सहायक ग्रेड 3, जसपाल कौर व्याख्याता, प्रभात गुप्ते प्र.सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी,श्रीमती वंदना वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रांजल सिंह सहायक ग्रेड 3, जीवन लाल यादव भृत्य और नवमीत गुप्ता भृत्य शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!