sipat

कांग्रेस अध्यक्ष को करारी हार देने के बाद…संभावित अध्यक्ष उपाध्यक्ष..ने सदस्यों को लेकर फरार…बागियों की अटकी सांसे

Khabar 36 Garh news sipat bilaspur chhattisgarh




कांग्रेस अध्यक्ष को करारी हार देने के बाद…संभावित उपाध्यक्ष..संभावित अध्यक्ष को लेकर फरार…बागियों की अटकी सांसें



जनपद पंचायत में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेसी ने भारी मतों से हराया

मस्तूरी विकासखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला,जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पंचायत में उपसरपंच को लेकर सरगर्मी तेज


सीपत न्यूज़/ जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी से लेकर विजेता प्रत्याशियों का गुनताड़ा शुरू हो गया है। खासकर जनपद पंचायत विजेता प्रत्य़ाशी समूह बनाकर पर्यटन पर निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि सैर सपाटे पर निकले प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की रणनीति तैयार करेंगे। ठीक चुनाव के समय अपने अपने जनपद पहुंचेगे। जानकारी के अनुसार मस्तूरी जनपद पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय को रिकार्ड तोड़ मतों से हराने के बाद 17 लोगों को लेकर पिछले तीन दिनों से अज्ञात स्थान के लिए फरार हो गये है इसमें संभावित मस्तूरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के तीन प्रत्याशी भी शामिल है। बहरहाल भाजपा और कांग्रेस के लोग फरार समर्थित 17 लोगों की पतासाजी कर रहे हें।
जनपद पंचायत चुूनाव में मस्तुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुूनाव में निवर्तमान जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीत हासिल किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को मिली हार को लेकर क्षेत्र में जमकर चर्चा है। अभी चर्चा पर विराम लगना शुरू ही हुआ था। इसी दौरान जानकारी मिली है कि संभावित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर नितेष सिंह .17 लोगों को लेकर पर्यटन पर चले गए हैं। मजेदार बात है कि फरारी काटने वालों में जनपद पंचायत संभावित अध्यक्ष भी शामिल है।
सूत्रों की माने तो फरार सभी जनपद सदस्य ठीक अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुूनाव के दिन गंगा स्नान  कर मस्तूरी पहुचेंगे। अध्यक्ष कोई बने लेकिन 17 लोगों का खर्चा उठा रहे ठाकुर नितेष सिह का उपाध्यक्ष बनना निश्चित है।


मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष नागेन्द्र राय की करारी हार
आप सभी को बताते चलें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जनपद पंचायत क्षेत्र से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय ने भी चुनाव लड़ा कयास लगाया जा रहा था कि नागेन्द्र राय चुनाव जीतने के बाद उपाध्यक्ष के लिए एड़ी चोटी एक कर देंगे। लेकिन निवर्तमान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर नितेष सिंह ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को करारी हार देकर उपाध्यक्ष बनने के सपनों को चकनाचूर कर दिया। नितेष सिंह ने नागेन्द्र को रिकार्ड तोड़ मतों से हराया।
बागियों पर भी गिरेगी गाज
कांग्रेस संगठन से मिली जानकारी के अनुसार जिला और निकाय चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों पर कठोर कार्रवाई होगी। अन्दर खाने की खबर पर विश्वास करें तो बागियों को अलग से निष्कासन आदेश नहीं दिया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अधिकृत प्रत्याशी से मिली शिकायत के बाद  संगठन के बागी उम्मीदवार अपने आप पार्टी से निष्कासित हैं। अब तक संगठन तक बगावत कर चुनाव लड़ने वालों का नाम मिल चुका है। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक राजवाल, राष्ट्रीय पदाधिकारी राहूल राय, जिला पदाधिकारी मनोहर कुर्रे,ब्लाक पदाधिकारी प्रियंका महानन्द, ब्लाक कांग्रेस महिला अध्यक्ष किरण संतोष यादव और मस्तूरी ब्लाक पदाधिकारी  बिन्द्रम बिन्दू जायसी के अलावा सरोज कौशल डहरिया का नाम शामिल है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!