दंतेवाडा

ग्राम झोड़ियाबाड़म में एन एस एस के छात्रों और ग्रामीणों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के साथ साथ साइबर फ्रॉड/अपराधों से बचने के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई

मोहम्मद नज़ीर हुसैन संपादक ख़बर 36 गढ़

एस एच अज़हर

दंतेवाडा पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशन एवं आर.के. बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कृष्ण कुमार चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही के साथ यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महेन्द्र कर्मा कन्या महाविद्यालय दन्तेवाड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम झोड़ियाबाड़म में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडे़ छात्र-छात्राओं, कॉलेज स्टाफ एवं ग्राम- झोड़ियाबाड़म के ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा द्वारा यातायात/सायबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात/सायबर) कृष्ण कुमार चन्द्राकर एवं यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार नागवंशी द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, कालेज के स्टाफ एव ग्राम झोड़ियाबाड़म के ग्रामीणों को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाकर यातायात नियमों का स्वयं पालन करने व अपने परिवारजनों एवं दोस्तों को इस संबंध में जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने हेतु *गुड सेेमैरिटन* के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं सड़क संकेतों के संबंध में भी छात्रों एवं ग्रामीणों को जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं ग्रामीणों को सायबर फ्राड/अपराधों से सावधान रहने एवं बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया । शिविर के दौरान महाविद्यालय के एन एस एस प्रभारी अर्चना झा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!