bilaspur

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात,भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की जा रही है।



मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रूपए की राशि अंतरित 

263.17 करोड़ के 89 कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से जिले को मिलेगी विकास की नई रफ्तार




बिलासपुर के रहंगी से मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद

सतनामी एवं आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रूपए की घोषणा

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 28 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में बटन दबाकर प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खाते में 10 हजार 324 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल है जिनके खाते में 494.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 247.18 करोड़ की लागत के 82 विकास कार्याें का शिलान्यास किया। पूर्ण हुए विकास कार्यों के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही विकास कार्यों का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का खुमरी और नांगर भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन किया गया।     
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनाएं इसलिए होली के पूर्व यह राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर में किसानों को ऋण लेने की सुविधा प्रदान की है। आज लाखों किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा उठा रहे हैं। हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि कृषि के लिए रखा गया है यह किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले इसलिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्ति की ओर है और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण वाला राज्य है। हमारी सरकार खनिजों का दोहन कर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध की क्रांति आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सभी गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया है। विगत दो वर्ष के कार्यकाल में अधिकांश वादों को पूरा कर लिया गया है। राज्य में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी सहभागिता से एक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने पीएचसी को सीएचसी बनाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने चकरभाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, मंगला में माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन एवं रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल एवं स्टेज निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रूपए, आदिवासी समाज के लिए पत्थरखान में सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख रूपए देने की घोषणा की।

           कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उन्नति योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जी किसानों के बीच आए हैं यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज 10 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खाते में सीधे अंतरित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर साल किसानों के खाते में धान की राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि धान से ज्यादा लाभकारी दलहन एवं तिलहन के फसलों के उत्पादन में होता है। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि खेती किसानी में नवाचार और परिवर्तन से ही किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन, मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को मिश्रित कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को राशि अंतरित करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने किसानों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के दर्द और मेहनत को समझते हैं और होली से पहले किसानों की मेहनत और पसीने का सौगात देने के लिए आज आपके बीच उपस्थित है। अन्नदाताओं और किसानों की मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ खुशहाल है। विगत 3 साल में चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है। 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई सहित विकास के सभी आयामों में बेहतर कार्य हुआ है। विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ में विकास की दशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई सहित विकास के सभी आयामों में बेहतर कार्य हुआ है। विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ में विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
   कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शाहला निगार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा पर जोर देते हुए किसानों को धान के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों की ओर प्रोत्साहित किया गया।

मुख्यमंत्री से संवाद कर किसानों ने जताया आभार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के किसान हितग्राहियों से बात की। जगदलपुर की महिला हितग्राही बसंती कश्यप ने बताया कि खाते में 36 हजार रुपए की राशि आई है इससे हम होली का त्योहार अच्छे से मनाएंगे। कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा हितग्राही सुखन साय ने बताया की 73 क्विंटल धान बेचे थे और 53 हजार रुपए  की राशि मिली। उन्होंने कहा कि इस राशि से घर बनाने में खर्च करेंगे। जांजगीर जिले के किसान समर्थ सिंह ने बताया कि 1 लाख 41 हजार रुपए अंतर की राशि मिली है।  किसान समर्थ सिंह ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

          कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, छत्तीसगढ़ राज्य पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि उत्पादन आयुक्त शाहला निगार, संचालक कृषि श्री राहुल देव, कमिश्नर श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!