गुण्डा, निगरानी,आददतन बदमाशो पर धारा 170 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया : khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

अपराधिक गतिविधिओ में लिप्त रहने वाले बदमाशो के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: होली पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार गुण्डा, निगरानी, एवं आददतन बदमाशो का चेकिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.03.2026 को गुण्डा बदमाश – लिल्ली वर्मा पिता जलेश्वर वर्मा उम्र 27 साल निवासी टेकर थाना सीपत, आददतन बदमाश- हामील मोमीन उर्फ टीपु पिता अहमद मोमीन उम्र 23 साल निवासी खम्हरिया, नितेश यादव पिता स्व छहुरा यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है तथा गुण्डा बदमाश, नमन वर्मा पिता सुशील वर्मा उम्र 20 साल निवासी मातेवश्वरी चैक सीपत थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) एवं जमुना शिकारी उर्फ टिल्लू पिता स्व विदेशी शिकारी उम्र 55 साल निवासी मटियारी थाना सीपत को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बाण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई है। आगे भी अपराधिक गतिविधिओ में लिप्त रहने वाले बदमाशो के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी ताकि आगामी होली पर्व शांति पूर्ण रूप से कराया जा सके।








