bilaspur

होली पर्व में कीचड,ग्रीस, पेन्ट,केमिकल आदि हानि कारक पदार्थो का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी : khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

जबरदस्ती किसी व्यक्ति के उपर रंग गुलाल अन्य चीजों का उपयोग न करें।


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: 1 मार्च 2026 को थाना सीपत में  होली पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने  सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल की अध्यक्षता में थाना प्रभारी सीपत राजेश मिश्रा की मौजुदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, ग्राम पंचायत सरपंच  एंव गणमान्य नागरीक तथा पत्रकार  उपस्थित हुए, शांति समिति की बैठक में होली त्यौहार को शांति पूर्ण संपन्न करने हेतु उनसे सुझाव लिया गया तथा बैठक में निम्न विषयो पर सहमती बनाई गई
सभी गावों और मोहल्लो में होलिका दहन रात्रि 10.00 बजे तक अनिवार्य रूप से संपन्न करा लिया जायेगा
हरे भरे पेड तथा किसी की निजी संपत्ति या सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग होली जलाने के लिए नही किया जायेगा।
विद्युत खम्भो या तारो के निचे होली नही जलाई जायेगी।
डीजे का उपयोग माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूर्णतः प्रतिबंधित है डीजे बजाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
मुखौटों का उपयोग करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है मुखौटों का उपयोग करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
जबरदस्ती किसी के उपर रंग गुलाल का उपयोग न किया जाये।
कीचड, ग्रीस, पेन्ट, केमिकल आदि हानि कारक पदार्थो का उपयोग होली खेलने के लिए न किया जाये।
मोटर सायकल में तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चालन न किया जाये अन्यथा मोटर विकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।
किसी भी प्रकार की अफवाह, भडकाउ पोस्ट, सोशल मिडीया संदेश प्रसारित न करे।
साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखे किसी की धार्मिक भावनाये आहत न हो।
उपरोक्त निर्देशो का पालन करने हेतु प्रशासन के द्वारा आम जनता से अपील की गई है। निर्देशो का पालन नही करने पर तथा गुण्डा, बदमाशो व आपराधिक गतिविधियो में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही किया जायेगा, ताकि होली त्यौहार शांति पूर्ण रूप से संपन्न किया जाये।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!