bilaspur

जनता त्रस्त, सरकार मस्त -7 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का 22 जून को एसडीएम कार्यालय मस्तूरी, 24 जून को पचपेड़ी एवं 26 जून को बिजली आफिस सीपत का करेंगे घेराव: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण,अघोषित बिजली कटौती एवं बेतहाशा बिजली बिल पर तत्काल रोक

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी, खाद-बीज, शिक्षा-स्वास्थ्य तथा बढ़ती महंगाई जैसी जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया  दोनों ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर,भोलाराम साहू के नेतृत्व में 22 जून 2026 को जोंधरा चौक मस्तूरी, 24 जून को बस स्टैंड पचपेड़ी एवं 26 जून को नवाडिह चौक सीपत में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना के पश्चात बिजली आफिस का घेराव कर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

7 सूत्रीय प्रमुख मांगें

  1. अघोषित बिजली कटौती एवं बेतहाशा बिजली बिल पर तत्काल रोक

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, व्यापारी एवं विद्यार्थी गंभीर रूप से प्रभावित हैं। भीषण गर्मी के दौरान घंटों बिजली बंद रहने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है तथा किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की मांग है कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए तथा विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

  1. जर्जर सड़कों का शीघ्र नवीन निर्माण एवं मरम्मत

क्षेत्र की अनेक सड़कें वर्षों से जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। कांग्रेस की मांग है कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर सड़कों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर नवीन निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

  1. खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता

खरीफ सीजन प्रारंभ होने से पहले किसानों को खाद एवं बीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद-बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कांग्रेस की मांग है कि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

  1. पेयजल संकट का स्थायी समाधान

गर्मी के मौसम में क्षेत्र के अनेक गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं तथा नल-जल योजनाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि सभी खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत की जाए, नल-जल योजनाओं को नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

  1. शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार

क्षेत्र के कई शासकीय विद्यालयों में भवनों की जर्जर स्थिति, शिक्षकों की कमी एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, नर्सों तथा आवश्यक दवाइयों की कमी बनी हुई है। कांग्रेस की मांग है कि विद्यालयों अतिरिक्त कक्ष निर्माण, अहाता निर्माण, शेड निर्माण एवं स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, भवनों की मरम्मत कराई जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

  1. पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण परिवहन, कृषि एवं घरेलू खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। कांग्रेस की मांग है कि केंद्र एवं राज्य सरकार आम जनता को राहत देने के लिए ईंधन एवं रसोई गैस की कीमतों में कमी लाने हेतु ठोस कदम उठाए तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करे।

  1. मस्तूरी मुख्यालय में विश्राम गृह निर्माण, नवीन बस स्टैंड निर्माण एवं जनपद कार्यालय हेतु नवीन भवन निर्माण करने।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यदि शासन और प्रशासन ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर जनहित की इस लड़ाई को मजबूत बनाने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!