लुतरा सालाना उर्स :पंचायत की अवैध वसूली पर इंतजामिया कमेटी व प्रशासन की खामोशी , मुख्य मार्ग में खड़ी वाहनों से पार्किंग वसूली: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/ बिलासपुर जिले के लूतरा ग्राम पंचायत में स्थित शहेशांहे छत्तीसगढ़ बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह का 68 वां सालाना उर्स बड़ी शान – ओ – शौकत से मनाया जा रहा है इस बीच हजारों की तादाद में जायरीन बाबा सरकार का फैज हासिल करने लूतरा पहुंचने लगे हैं उर्स का दूसरा दिन मुकम्मल हो चुका है, जायरीनो की तादाद लगातार बढ़ रही हैं इस बीच लूतरा पंचायत ने अवैध वसूली शुरू कर दी हैं पंचायत के इस कृत्य पर SDM मस्तूरी सीपत तहसील व इंतजामिया कमेटी लूतरा शरीफ ख़ामोशी अख्तियार किये हुए हैं.
आप को बताते चले की बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह के चाहने वालों की तादाद छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कोने कोने में हैं उर्स के अवसर पर कसीर तादाद में जायरीन बाबा के दरबार में फैज हासिल करने पहुंचते हैं लूतरा की कनेटिविटी रेल मार्ग से न होने की वजह से जायरीन अपनी वाहनों से लूतरा पहुंचते हैं इस बीच लूतरा पंचायत वहां पार्किंग व्यवस्था को संभालते हुए पार्किंग शुल्क भी लेती हैं लेकिन इस वर्ष पंचायत ने जायरीनो को लूटना शुरू कर दिया हैं निर्धारित पार्किंग स्थल में वहां पार्क करने का शुल्क लिया जा रहा हैं जिसे व्यवस्था के नाम पर जायज करार दिया जा सकता हैं लेकिन पंचायत ने मुख्य मार्ग में पार्क किये गए वाहनों से पैसा वसूली का काम शुरू कर दिया हैं जिससे जायरीनो के वाहनों की ना ही सुरक्षा दी जा रही हैं और न ही कोई बेरीकेट्स लगाए गए हैं ऐसे में अवैध वसूली से जायरीनो में रोष व्याप्त हैं.
लूतरा उर्स :पंचायत की अवैध वसूली पर इंतजामिया और प्रशासन खामोश क्यों, मुख्य मार्ग में खड़ी वाहनों से पार्किंग वसूली
SDM मस्तूरी व लूतरा शरीफ कमेटी की ख़ामोशी पर उठे सवाल बता दे की उर्स के दौरान वाहनों की पार्किंग साफ सफाई एवं तमाम तरह की व्यवस्था की निगरानी बिलासपुर जिले के कलेक्टर के मार्गदर्शन में एसडीएम द्वारा की जाती रही है इस वर्ष भी बैठकों के माध्यम से जिम्मेदारियां तय की गई थी जिसमें निश्चित तौर पर पार्किंग की व्यवस्था पंचायत को दी गई थी लेकिन इसकी आड़ में पंचायत ने निर्धारित स्थान के अलावे मुख्य मार्ग में खड़ी वाहनों से वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है इस पर सीपत के एसडीएम एवं लूतरा शरीफ इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी की खामोशी भी सवालों के घेरे में है.
SDM से इस पर रोक लगाने की गई मांग इस दौरान उपस्थित जायरीनो ने इस अवैध वसूली का पुरजोर विरोध किया और इस बात पर गहरी आपत्ति जताई गई है कि मुख्य सड़क पर खड़ी वाहनों से अवैध वसूली पूरी तरह गैर कानूनी हैं जायरीनो ने एसडीम से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए.
इस अवैध वसूली पर पहले एसडीएम मस्तूरी, तहसीलदार सीपत, नायाब तहसीलदार सहित प्रशासन को काल करने पर रिसीव नहीं किया गया









