डॉ. रेशमा अंसारी को सुमित्रा कुमारी सिन्हा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
डॉ. रेशमा अंसारी को उत्तरप्रदेश के बिसौली, बदॉयू में आयोजित 8वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में सुमित्रा कुमारी सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया,
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी को उत्तरप्रदेश के बिसौली, बदॉयू में आयोजित 8वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में सुमित्रा कुमारी सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों सहित अमेरिका, ताइवान, जर्मनी, नेपाल के साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। यह 8वां अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान- 2022 उत्तरप्रदेश की के.बी. हिन्दी सेवा न्यास और डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। उल्लेखनीय है कि मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्याक्ष डा. रेशमा अंसारी बीते 15 वर्षों से हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विविध शोध-सम्मेलनों के आयोजन, भागीदारी और शोध पत्रों तथा पुस्तकों के प्रकाशन सहित विविध रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में उन्होंने विशेष योगदान दिया है।