बिलासपुर

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को

ByMohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news in


बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 20 मई 2023/ राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन देने हेतु पूरे प्रदेश में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा इससे पूर्व जिले में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ, जिसके विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड से अँगना के तुलसी मानस मंडली चुरेली, तखतपुर विकासखंड से तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा, मस्तूरी विकासखंड से जय माँ काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा एवं बिल्हा विकासखंड से राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!