बिलासपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा में
मस्तूरी के ग्राम सोंठी, बिटकुला  में पहुंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा में
मस्तूरी के ग्राम सोंठी, बिटकुला में पहुंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी

मस्तूरी में अब तक एक लाख 46 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को मिला फायदा

ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत बनाने संकल्प

बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज 14 जनवरी 2024 /मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम सोंठी बिटकुला में विकसित भारत यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा किया। शिविर में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आए वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 309 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 855 लोगों का टीबी जांच, 486 लोगों का शुगर जांच एवं 302 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। *विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग एक लाख 46 हजार 905 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव , सभी ग्राम पंचायत के डे नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के स्टॉफ मौजूद थे। कार्यक्रमों में प्रत्येक ग्राम से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, सभी लोग केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी लेते हुए बहुत ही उत्साहित थे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!