बिलासपुर

झांसी की रानी लक्ष्मी बाई विश्व में महिला शक्ति का प्रतीक है। महाविधालय सीईओ, शुक्ला

मोहम्मद नज़ीर हुसैन

छात्राओं को अपनी शक्ति को जागृत कर समाज पर्यावरण खेल कला विज्ञान राजनीति सेवा व्यवसाय – मीना पांडेय

वैदिक महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन

ख़बर 36 गढ़ न्यूज

सीपत :— वैदिक महाविद्यालय सीपत में रानी लक्ष्मीबाई जयंती को नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण के विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए। कॉलेज की उपसंचालिका श्रीमती मीना पांडेय ने छात्राओं को अपनी शक्ति को जागृत कर समाज पर्यावरण खेल कला विज्ञान राजनीति सेवा व्यवसाय आदि आयामों में अपनी ऊर्जा को लगाने और सफल होने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के सीईओ अभिनव शुक्ला ने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मी बाई विश्व में महिला शक्ति का प्रतीक है। हमे रानी लक्ष्मीबाई से मिलती है राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा मिलती है। रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरंगनाओं से निर्भीकता आत्मविश्वास दृढ़ संकल्प

अनुशासन एवं आत्मरक्षा करना सीखने के साथ राष्ट्र रक्षा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महारानी लक्ष्मी बाई का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आज भी हम एक फीसदी स्त्री शक्ति जाग्रत होती है और रानी के आदर्शो का अनुकरण करती है तो देश की सारी बुराइयां समाप्त हो सकती है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई वह भारतीय विरांगना थीं जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए रणभूमि में हंसते हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। सहायक प्राध्यापक रूखमणी चौधरी ने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। महिला शक्ति का परचम दिखाना है महिलाओं को आगे बढ़ाना है। सम्मान प्रतिष्ठा और प्यार महिला सशक्तीकरण के आधार हैं। उन्होंने छात्राओं से महापुरुषों एवं देश के लिए बलिदान देने वाली वीरांगनाओं के त्यागमयी जीवन का अनुसरण करने का आग्रह किया। सहायक प्राध्यापक रामकुमार पटेल ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रो. रामकुमार पटेल संत कुमार रात्रे अजयशंकर गन्धर्व आर एस क्षत्रिय रामेश्वर साहू रूखमणी चौधरी एसपी टण्डन ताकेश्वरी साहू सहित सभी प्राध्यापक व महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!