बिलासपुर

महिला आत्मरक्षा, अभिव्यक्ति एप का उपयोग करना छात्राओं को जरूरी है :- प्रभारी दुर्गा किरण पटेल

सीपत (मोहम्मद नज़ीर हुसैन) ख़बर 36 गढ़ न्यूज

महिलाओं की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी: प्रचार्य डॉ. खेर

सीपत:- शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं की उपस्थिति में बिलासपुर की महिला सुरक्षा विंग के द्वारा राष्ट्रीय लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान जो 26 नवम्बर से 23 दिसम्बर चलाया जा रहा है, उसी अभियान के बारे में छात्राओं को समझाया गया। कार्यक्रम में

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस खेर ने कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलायें सुरक्षित है, तो राष्ट्र सुरक्षित है, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसके पश्चात महिला सुरक्षा विंग के प्रभारी दुर्गा किरण पटेल ने महिला आत्मरक्षा, अभिव्यक्ति एप को उपयोग करना छात्राओं को बताया साथ यह भी कहा कि ऐप के उपयोग से रक्षा टीम स्वयं पीडिता या शिकायतकर्ता के पास पहुँच जाती है। इसी क्रम में आरक्षक शिवानी गौरहा ने छात्राओं को विभिन्न क्रिया के द्वारा आत्मरक्षा के गुरु को प्रत्यक्ष किया, विभिन्न दांव पेच के द्वारा प्रदर्शन कर छात्राओं को प्रशिक्षित किया।

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अभिव्यक्ति एप के माध्यम से घटना की मानीटरिंग रायपुर मुख्यालय से होती है और कार्यवाही 07 दिवस के भीतर होती है। छात्राओं को साइबर ठगी ऑनलाईन शॉपिंग से होने वाली धोखाधडी के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. नीना वखारिया, डॉ. एम.डी. स्वर्णकार, प्रो. श्वेता पंडया, डॉ. श्वेता जायसवाल, प्रो. हेमपुष्पा नायक, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रीति द्विवेदी, नम्रता पात्रे, यास्मीन सिद्धिकी उपस्थित रहे। सुरक्षा विंग के सदस्यों में हेमलता, शिवानी गौरहा, योगेश निर्मलकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी डॉ. शुभा मिश्रा द्वारा एवं आभार डॉ. एम. डी. स्वर्णकार के द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!