कवर्धा

कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा अब किसान को धमकाते दिखे

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा अब किसान को धमकाते दिखे
___________________
कवर्धा:- भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा अब काफी बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर लगातार वनवासियों को या किसानों को धमकाते दिख रहे हैं। उनके झूठे वादे पर भाजपा चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष और पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने जनता से माफी मांगने भी बोल चुके हैं। अब फिर वही गलती दोहरा रहे हैं। हाल मे ही उनका एक वीडियो जारी हुआ है जिसमे स्पष्ट रुप से किसान को धमका रहे हैं जिसे स्थानीय नेता ने सम्हाला। पिछले सप्ताह भाजपा कार्यकर्ताओं को वनवासी बताकर फर्जी वीडियो जारी किया गया था जबकि हकीकत में काग्रेस सरकार ने वन्य ग्राम के लोगों को स्थाई पट्टा दिया है। एक चुनावी सभा में किसानो का कर्ज माफ़ी की झूठी बात कर रहे हैं जिसके लिए भी भाजपा के बड़े नेताओं ने जनता से माफ़ी मांगी है। कांग्रेसियों ने कहा कि 15 साल में नही कर पाए तो अब क्या करेंगे जबकि काग्रेस सरकार पिछली बार भी किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है आगे भी करेगें वो भी सरकार बनने के तुरंत बाद। गोरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कवर्धा क्षेत्र के भोले भाले भाले लोगों को बरगला रहे हैं। झूठी दिलासा और आश्वासन दे रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले दिनों इस बात का भी खुलासा कर दिया कि कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने ग्राम कटंगीकला के जिन लोगों को वन अधिकार पट्टाधारी होने के नाम प्रस्तुत कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने दबाव डालने का आरोप लगाया था वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे। अब खुले आम किसानो को धमाका रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि जन समर्थन ना मिलने से विजय शर्मा नये-नये षडयंत्र रच रहे है लेकिन सच्चाई सामने आने से उनकी पोल खुल रही है।

कांग्रेसियों ने कहा विजय शर्मा को क्षेत्र की जनता नकार चुकी है

अकबर भाई को क्षेत्र की जनता से मिल रहे व्यापक जनसमर्थन और आशिर्वाद से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा उल जलूल बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के षडयंत्र का खुलासा कर देने के बाद कवर्धा क्षेत्र के कांग्रेसियो ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कांग्रेस पार्टी की मजबूती को देखते हुए विचलित हो गए है। विजय शर्मा अपनी चिर परिचित शैली के अनुरूप षड़यत्र रचने का कार्य कर रहे है, लोगों को खुलेआम धमका रहे हैं। अकबर भाई प्रेम अपनापन और संस्कारी नेता हैं गरीबों मजदूरों किसानों युवाओं छात्रों के हित सोचने वाले हैं

Back to top button
error: Content is protected !!